रेवांचल टाईम्स - मंडला के भगत सिह वार्ड मे उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया जब एक सांड ने तांडव मचाना शुरू किया..और देखते ही देखते सांड ने एक व्यक्ति क़ो मार डाला और कई लोगों क़ो घायल कर दिया.. रेस्क्यू दल पहुंचा तब जाकर कई घंटो की बड़ी मसक्कत के बाद सांड पर काबू पाया गया..
मंडला नगर पालिका क्षेत्र के भगत सिह वार्ड मे सांड के तांडव की जानकारी नगर पालिका क़ो दी गई.. मौके पर नगर पालिका का रेस्क्यू दल पहुंचा लेकिन तब तक सांड उस क्षेत्र मे नही मिला कई घंटो की मस्कत के बाद जब सांड दिखाई दिया तब उसे पकड़ने की कोशिश की गई लेकिन उसे पकड़ना इतना आसान नही था...इसे पकड़ने के लिऐ कान्हा प्रबंधन की टीम क़ो भी बुलाया गया तब जाकर उसे ट्रंक कुलाइजर गन से दो डॉट मारकर बेहोश किया गया , और उस पर काबू पाया गया। डॉक्टर क़ा कहना हैं कि जानवर अमूमन इस तरह तब करता हैं जब उसके शरीर के पार्ट मे कोई बीमारी हो...इस घटना क्रम मे सांड ने ऐक व्यक्ति क़ो मौत के घाट उतार दिया वही 3 से 4 लोग़ घायल बताये जा रहें हैं... 5 से 6 घंटो क़ी कड़ी मशक्कत के बाद सांड का रेस्क्यू सफल हुआ और उसे कांजी हाउस मे छोड़ा गया..
रेवांचल टाइम्स मण्डला से प्रदीप दुबे
No comments:
Post a Comment